23वीं उ.प्र. सीनियर वुशू प्रतियोगिता संपन्न,गौतमबुद्ध नगर बना चैंपियन नौस्वर्ण, आठ रजत व छः कांस्य पदक जीत रचा इतिहास

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सीनियर वुशू प्रतियोगिता में सर्वाधिक नौ स्वर्ण, आठ रजत व छः कांस्य पदक जीत गौतमबुद्ध नगर की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया l
सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित वुशू प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज कराकर पदक जीते l
समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुम्बर,श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभोर राणा, उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन महासचिव मनीष कक्कड़, सहारनपुर वुशू संघ के अध्यक्ष अभय चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता चरण सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ सचिव डॉ अशोक कुमार गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण,रजत व कास्य पदक प्रदान किए एवं ओवरआल चैंपियन बनी गौतमबुद्ध नगर की टीम को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया, साथ ही ताउलू स्पर्धा और सांदा ( शानशु) स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों को भी अतिथियों ने पदक प्रदान कर उत्साह वर्धन किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय रेफरी अमित शर्मा, बागपत के राजनितिन, मुजफ्फरनगर के अमीर आलम व गौतमबुद्ध नगर के अजय शर्मा, हरीओम अयोध्या, लखनऊ के हरि किशन मौर्य,नेहा कश्यप व आनंद भाटी शामिल रहे। इस दौरान मुख्य रूप से ईश्वर पाल, वुशू कोच आकाश चौधरी, अर्जुन सिंह, लाल धर्मेंद्र प्रताप समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे,सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट