भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा 17 को सभी संगठन व संस्थाओं की रहेगी सक्रिय भूमिका

जनावेश न्यूज़
सहारनपुर। भारतीय सेना के अद्भुत पराक्रम के सम्मान में राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिक मंच द्वारा 17 मई कोआयोजित होने वाली “तिरंगा यात्रा”के सफल आयोजन को विभिन्न सामाजिक,राजनीतिक व व्यापारिक संगठनों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी का विश्वास दिलाते हुए भारी उत्साह से सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया ।
सहारनपुर के सर्किट हाउस में महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, महापौर डॉ ए के सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व नगर विधायक संजय गर्ग सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी संस्थापक के. एल.अरोड़ा के निर्देशन में आयोजित विभिन्न संगठनों की बैठक में उद्यमियों, चिकित्सकों, चार्टर्ड एकाउंटेंट, व्यापारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’के तहत जिस पराक्रम को दिखाया है उसके लिए पूरा देश आभारी है और यह तिरंगा यात्रा उन्हीं के सम्मान को समर्पित है जिसका शुभारंभ शहीदे -ए-आजम भगत सिंह के भतीजे श्री संधु द्वारा किया जाएगा,जिसमें हर एक नागरिक की बढ़-चढ़कर भागीदारी होगी।
बैठक में मुख्य रूप से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष अनूप खन्ना, लघु उद्योग भारती अध्यक्ष अनुपम गुप्ता,सीआईएस अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी, श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभोर राणा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टर पंकज खन्ना, डॉ आशु निरंकारी, संभाल संस्था के अध्यक्ष सरदार सुपनीत सिंह, शाकुंतलम सामाजिक संस्था के शरद भार्गव,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम की संचालिका समेत दर्जनों संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने तिरंगा यात्रा की सफलता के लिए सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट