सीनियर सिटीजन महिला शाखा की अद्वितीय प्रस्तुति सुन्दर-काण्ड पाठ की बही अविरल धारा, श्रद्धालु राम भक्ति से अभिभूत

जनावेश न्यूज
सहारनपुर।सीनियर सिटीजन्स वैल्फेयर सोसाईटी की महिला शाखा ने “सुंदरकांड का संगीतमय पाठ” कर समाज को धर्म संस्कृति से जोड़ते हुए राम भक्ति की अविरल धारा से श्रद्धालुओं को अभिभूत किया।
सहारनपुर के आवास विकास कालोनी स्थित श्रीहरि मन्दिर में श्रीबालाजी धाम सेवा समिति के अधिष्ठाता पं० अतुल जोशी व श्रीमती अरूणा जोशी द्वारा प्रस्तुत संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ व भजनों के माध्यम से श्री राम भक्ति की अविरल धारा में सोसाईटी से जुड़ी अनेक महिलाओं, उनके परिजनों व सोसाइटी के अन्य पदाधिकारी सदस्यों ने देर शाम तक गोते लगाए। इससे पूर्व सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक के.एल अरोड़ा, संदीप गुप्ता, आर.पी.शर्मा, बलराम अहलूवालिया, अजय अत्री, प्रेम प्रकाश शर्मा, डा. किरण चावला, सुषमा रामपाल, श्रीमती अमरजीत कौर मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित होकर सामूहिक पूजन किया।
महिला शाखा संरक्षक श्रीमती सुरजीत गम्भीर, अध्यक्षा सुनीता मलिक, सचिव ऊषा शर्मा, सुमनबाला गुप्ता, श्रीमती अनुपमा, पूजा मलिक ने गुरू मां श्रीमती अरूणा जोशी का शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया तो पं. अतुल जोशी जी महाराज का अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा , मण्डल अध्यक्ष सी.एम ऐण्डले, आर.पी.शर्मा, आर.के.जैन, विजय अरोड़ा, राकेश शर्मा ने भव्य अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह भेट किया।
इस दौरान मुख्य रूप से सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष शिवकुमार गौड, शहर के उद्योगपति अशोक गाँधी, यशपाल भाटिया, दिनेश सेठी, हरि मन्दिर समिति के आर.के.अरोड़ा, सुभाष मनचन्दा, सीनियर सिटीजन्स वैल्फेयर सोसाइटी के सदस्य पदाधिकारियों समेत महानगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट