1 July 2025

*आर्य समाज का 151 कुंडीय महायज्ञ संपन्न यज्ञ संसार का श्रेष्ठ कर्म,होता है मानव का कल्याण : आचार्य विजेंद्र

जनावेेश न्यूज
सहारनपुर। दयानंद की 200 वीं जयंती एवं आर्य समाज स्थापना के 150 वें वर्ष पर 151 कुंडीय यज्ञ एवं जिला आर्य प्रतिनिधि सभा का वार्षिक महासम्मेलन सहारनपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
सहारनपुर के मल्हीपुर रोड स्थित नालंदा एकेडमी में आयोजित151 कुंडीय यज्ञ में ब्रह्म आचार्य बिजेंद्र ने यज्ञ की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि यज्ञ संसार का सबसे श्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ के द्वारा ही मानव का कल्याण होता है। मुख्य वक्ता आचार्य दिवाकर ने कहा कि महर्षि दयानंद ने बाल विवाह पर रोक, नारी शिक्षा पर बल, दलित उद्धार, वैदिक शिक्षा के साथ-साथ आजादी के आंदोलन में भी विशेष योगदान देते हुए समाज को एक नई दिशा दी। कुलदीप विद्यार्थी ने भी भजनों के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन किया।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला प्रधान मास्टर जयपाल आर्य,मंत्री स्वामी कृष्णानंद, हरपाल, जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर संदीप आनंद, स्वामी सुतिक्ष, नसीब सिंहआर्य, अनिल आर्य, सुरेंद्र आर्य, सहजीव शास्त्री, विनय शास्त्री, अशोक आर्य दलहेड़ी, विनोद आर्य, डॉक्टर अशोक आर्य डंडोली, मांगेराम आर्य, अवनीश आर्य, अनुराग आर्य, बृजमोहन आर्य, अमित आर्य व योगेश आर्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट

You may have missed