1 July 2025

भाजपा महानगराध्यक्ष की कमान शीतल को, 39 वर्षों की सेवा का मिला फल फूल मालाओं से भव्य अभिनंदन, अपेक्षाओं पर उतरुंगा खरा : शीतल

जनावेश न्यूज़
सहारनपुर। प्रदेश हाई कमान के निर्देश पर चुनाव पर्यवेक्षक प्रभाशंकर पांडे महानगर पद के 40 दावेदारों में से शीतल बिश्नोई को महानगर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की, इसके बाद भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवयुक्त महानराध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य अभिनंदन किया साथ ही बधाईयों का सिलसिला भी अनावृत रूप से आरंभ हो गया।
सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदेश कार्य समिति के निर्देशानुसार पहुंचे चुनाव पर्यवेक्षक प्रभाशंकर पांडे ने हाई कमान के निर्देश पर सहारनपुर महानगर अध्यक्ष के पद पर लगभग 39 वर्षों से पार्टी में सेवा दे रहे शीतल बिश्नोई का नाम घोषित कर दिया इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र नहीं जो भरोसा उन पर जताया हैं वह उस पर खरा उतरेंगे और पार्टी के सभी नए पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों को जनमानस तक पहुंचाएंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।
इसके बाद भाजपा के नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉक्टर अजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष के. एल. अरोड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, अंतराष्ट्रीय वैश्य महासभा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महिला प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती रमा गुप्ता, श्रीमती वर्षा चोपड़ा, सरोज गुप्ता, अनीता शर्मा समेत भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जन प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य अभिनंदन किया और अपने पूर्ण समर्थन व सहयोग का आश्वासन भी दिया, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट

You may have missed