12 June 2025

व्यापारी सुरक्षा फोरम की युवा कार्यकारिणी गठित व्यापारियों की सुरक्षा व सम्मान को रहेगें तत्पर :संयम

जनावेश न्यूज़
सहारनपुर। व्यापारी सुरक्षा फोरम व्यापार मंडल की युवा इकाई ने राष्ट्र के विकास में अग्रणीय योगदान देने वाले व्यापारियोंकी सुरक्षा का संकल्प लेते हुए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए संगठन का विस्तार किया।
सहारनपुर में वोमनजी रोड पर आयोजित एक समारोह में युवा इकाई के अध्यक्ष संयम अरोड़ा ने सुरक्षा फौरम जिला अध्यक्ष नरेश धीमान की संस्तुति पर महानगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगम अरोड़ा व सुनील ठकराल को महामंत्री, पवन नारंग कोषाध्यक्ष, रिशु तनेजा सहकोषाध्यक्ष,संजय शर्मा प्रभारी, अभिषेक शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विशु वर्मा मीडिया प्रभारी, मनीष अरोड़ा, शिवम कौशल, परस मेहता, अमित शर्मा, अनिल कुमार सुमित धवन, तरुण अरोड़ा व चेतन शर्मा को उपाध्यक्ष और अखिलेश कोठियाल, पुलकित ठक्कर, जसबीर दयाल, यश पाहुजा, सौरभ बंसल, जसबीर एवं वरुण कुकरेजा को नियुक्त पत्र प्रदान कर मंत्री का दायित्व सौंपते़ हुए पूर्ण रूप से व्यापारी की सुरक्षा एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह में जिला अध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि युवा व्यापार मंडल की नींव है, जिसके दम पर व्यापार मंडल व्यापारियों की सुरक्षा में बड़े से बढा आन्दोलन भी करने से पीछे नहीं हटता। युवा महानगर अध्यक्ष संयम अरोड़ा ने अपनी टीम के साथ व्यापारी सुरक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा, मनोज ठाकुर, राज कुमार कालड़ा,विजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, आशु निरंकारी, सुनील शर्मा, जितेन सचदेवा, धीरज नरूला, काका मिगलानी,टिंकू पाहुजा, नवीन सिंघल, सरदार राजेंद्र सिंह कोहली, संजीव शर्मा समेत सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट

You may have missed