1 July 2025

महिला हिंसा एवं जेंडर समानता पर दिशा का जागरूकता कार्यक्रम सैकड़ो ने लिया जेंडर समानता व महिला हिंसा पर कार्य करने का संकल्प

जनावेश न्यूज़
सहारनपुर। सामाजिक संगठन “दिशा” के तत्वाधान में ग्राम चांडी ब्लॉक मुजफ्फरबाद में ‘महिला हिंसा एवं जेंडर समानता’ पर आयोजित जागरूकता शिविर में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भागीदारी का भागीदारी कर महिला हिंसा की रोकथाम और जेंडर समानता के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
सुल्तानपुर चिलकाना की संस्था दिशा ने ग्राम चांडी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मुद्दे पर चेतना गीत एवं जोरदार नारो से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनिया गुप्ता आंगनवाड़ी, राकेश आशा कार्यकत्री, रीना समूह सखी, रीता सहायिका, चौधरी तैयब बीडीसी मेम्बर, जान्हवी तिवारी आदि ने की।
कार्यक्रम समन्वयक पी0 राम ने दिशा संस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह संस्था क्षेत्र में 42 वर्षों से लगातार गरीबों व शोषितों एवं महिलाओ के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए प्रयासरत है इसके साथ उनके हक अधिकारों के लिए कार्य कर रही है। संस्था महिलाओ की जागरूकता एवं उनके विकास अनेक कार्यक्रम कर रही है।
वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर जान्हवी तिवारी ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए महिलाओ को शिक्षित होने की जरूरत है जिन बेटियों को आगे बढ़ने का मौका मिला वे ऊंचे पदों पर पहुँची है। उन्होंने महिलाओ को महिलाओ से संबंधित मुख्य कानूनों मनरेगा, खाद्य सुरक्षा, घरेलू हिंसा आदि के बारे में जानकारी दी।
प्रोग्राम कॉर्डिनेटर तसनीम ने महिलाओ को घरेलू हिंसा एवं उसके बचाव के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस कानून के अंतर्गत किसी भी महिला के साथ घर या परिवार का कोई भी सदस्य हिंसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही हो सकती है। उन्होंने कहा की बेटियों को भी शिक्षा व रोजगार के लिए भी एक समान अवसर देने चाहिए।
प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर बबीता वर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जिला सहारनपुर के सरसावा, साढोली कदीम व मुज्जफराबाद के 125 गांवों में चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कैंपों के माध्यम से महिला हिंसा की रोकथाम एवं जेंडर समानता विषय पर लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि महिलाओं पर होने वाली हिंसा को रोका जा सके और महिलाओं पर हो रहे भेदभाव को समाप्त किया जा सके। सुरेशों सैनी एसो0 कॉर्डिनेटर ने लीगल ऐड कार्यक्रम के बारे जानकारी दी उन्होंने कहा कि हर 10 तारीख को दिशा कैम्पस सुल्तानपुर चिलकाना में नारी अदालत का आयोजन होता है। इसके अलावा हर माह की 20 तारीख को कार्यक्षेत्र के किसी भी गॉव में नारी अदालत का आयोजन भी शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम में धीरज प्रधानाध्यापक, दीप सैनी अध्यापिका ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में महिला हिंसा व महिला समानता के मुद्दे पर वी कैन अर्थात ‘मुमकिन है अभियान से’ एक नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसमे मुख्य भूमिका तसनीम अरुण कुमार, रेखा शर्मा, हरिचन्द, नीलम, मुकेश, सोनिया, कुंता, बलकेश, सुमन, गीता, रियासत अली, अर्चना, बबीता, नगमा, मंजु, बबीता, रजनीश आदि की रही। अध्यक्षता सोनिया गुप्ता आंगनवाड़ी, राकेश आशा कार्यकत्री, रीना समूह सखी, रीता सहायिका, बीडीसी सदस्य चौधरी तैयब, जान्हवी तिवारी आदि ने की। कार्यक्रम का संचालन बबीता द्वारा किया गया, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट

You may have missed