12 June 2025

यातायात सुरक्षा को सी आई एस का अभियान वाहनों पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर व स्टीकर

जनावेश न्यूज़
सहारनपुर। आम व्यक्ति के जीवन सुरक्षा की चिंता करते हुए यातायात पुलिस के साथ मिलकर चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज ने ने महानगर के विभिन्न चौराहों पर सैकड़ो वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर व स्टिकर लगाकर वाहन चालकों को जागरूक किया ।
सहारनपुर के देहरादून रोड स्थित राकेश केमिकल पर अपर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी व अन्य पदाधिकारियों ने वाहनों पर रेडियम स्टीकर लगाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संस्था ने आम व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से यातायात वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर जागरूक करने का जो कार्य किया वह समाज को प्रेरणा नही देगा बल्कि दुर्घटना ऑन को रोकने में भी मदद करेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से संरक्षक अमर गुप्ता, चेयरमैन एच.एस. चड्ढा , महासचिव अमित चौधरी, कोषाध्यक्ष विजय वशिष्ठ, कोऑर्डिनेटर संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी, सचिव सुनील सुरी, राजेश गुप्ता, पंकज मित्तल,संजय अरोड़ा, स. तेजिंदर सिंह तनेजा , अमित कुमार टक्कर, अनिल तुली, दीपक रहेजा, प्रवीण गाबा एवं नीरज मिड्ढा समेत अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट

You may have missed