1 July 2025

एक बार फिर सौपी व्यापारियों ने विवेक मनोचा व सुरेंद्र मोहन चावला को संगठन कीबागडोर टैक्स छापेमारी समेत समस्त समस्याओं के लिए करेंगे संघर्ष : विवेक मनोचा

जनावेश न्यूज
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर इकाई के त्रैवार्षिक कार्यकाल में एक बार फिर व्यापारियों ने अध्यक्ष विवेक मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला को संगठन की बागडोर सौप दी, साथ ही महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी के नाम की घोषणा भी मुख्य चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी द्वारा की गई, जिसका सभी व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा सहमति देते हुए जोर-शोर से फूल मालाओं, अंग वस्त्र व अनेको नेक उपहारों से भव्य अभिनंदन किया गया।

सहारनपुर के रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन पर आयोजित समारोह मे नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारियों की प्रमुख समस्याएं और मुख्य मुद्दों पर आगामी तीन में बढ चढ़कर कार्य किया जाएगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रमुख योजना ’नौकरी छोड़ो करो व्यापार’ को प्रमुखता से हर व्यापारी को समझाया जाएगा और हर व्यापारियों को ‘60 वर्ष के बाद टैक्स के अनुरूप पेंशन योजना’ के लिए भी व्यापार मंडल प्रमुखता से काम करेगा और जिस प्रकार से जीएसटी में लगातार टैक्स बढ़ाया जा रहा है उसके लिए भी व्यापार मंडल प्रदेश स्तर की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जीएसटी विभाग द्वारा लगातार आए दिन व्यापारियों पर छापे मारी की जा रही है उसका भी पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। सहारनपुर में चारों और जो लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है उसके लिए भी उच्च अधिकारियों से बैठकर इस समस्या का भी निदान किया जाएगा।
नवनियुक्त महामंत्री पुनीत चौहान व कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी ने कहा कि जो जिम्मेदारी महानगर इकाई में हमें दी गई है उसे पूर्ण निष्ठा और लग्न के साथ व्यापारिक, राष्ट्र व सामाजिक हित के लिए हमेशा निभाएंगे, व्यापार मंडल हमेशा से ही एक जुटता,और सभी अन्य कार्यों में अग्रणी रहा है आगे भी इसी प्रकार महानगर इकाई सभी को साथ ले कर कार्य करती रहेगी।इस दौरान सभी पदाधिकारियों का महानगर संयोजक राजकुमार विज, नीरज जैन, दीपक खेड़ा, प्रभाष वर्मा और अनुभव शर्मा द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया।
समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री आर.के मल्होत्रा प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबड़ा, महेश नारंग, राजपाल सिंह, राम राजीव सिंघल, पवन गोयल, किशनलाल ठक्कर, शीतल टंडन, संजय भसीन, अमित गगनजा, रमेश अरोड़ा, राजेन्द्र गुप्ता, अनुज अग्रवाल, सूरज ठक्कर, ऋषि राज मदन लाम्बा ललित पोपली, संजय कर्णवाल, भरत मिगलानी मुकेश दत्ता, इकबाल सिंह चावला, जितेन्द्र चावला,सुदर्शन जुनेजा अशोक नारंग पी.पी.सिंह, नरेश कुमार, सचिन मनोचा राकेश नारंग रोबिन मोंगा, रमेश डावर, घनश्याम माहेश्वरी, मुरली खन्ना, डा.राजेश नारंग, ऋषिकपूर, विपिन मदान, श्रवण मक्कड़, मुकेश सेठ, मनोज बर्मन, श्याम गुलाटी, अमृत बजाज, राकेश अग्रवाल,अंकुश खेड़ा, दीपक मिगलानी, कमल सचदेवा, अनिल गुप्ता, पंकज कालडा, एस.के.ठकराल, हरीश् चौहान, प्रदीप गिल्होत्रा, सुरेश सलूजा, हरप्रीत सिंह, मोहन लाल मेंहदीरत्ता, यशपाल डाबरा, सुनील नारंग, मुरली खन्ना, डा.राजेश नारंग, विजय कालडा, प्रमोद साहनी, अरूण अग्रवाल, रणवीर कालडा, राजू खेडा, इतिन खुराना, मोनू बेदी, इन्द्र चुग, शिव गुम्बर, राजेन्द्र गाबा, रमेश शर्मा, दीपक कालडा, आचमन मनोचा देवेन्द्र सिंह, सुधीर सेठी, मुकेश धनगर, कार्तिक खुराना, गगन गुलाटी, खैराती लाल, अनिल खुराना, हरीश सडाना, पुरूषोत्तम सिंह, फरजान अहमद, बबलू जैदी, पीयूष बंसल समेत अनेक व्यापारी उपस्थित रहे, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट

You may have missed