शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को दो वार्डो में नए पंप लगाने का शुभारंभ शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता ; डॉ एके सिंह

जनावेश न्यूज
सहारनपुर। जनमानस को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापौर डॉ. अजय कुमार ने वार्ड 53 व वार्ड 52 में 15 हॉर्स पावर के नये पंप लगाने के कार्य का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने वार्ड 29 में विकसित किये जा रहे तुलसी वन का भी निरीक्षण किया।
सहारनपुर के ज्वाला नगर मैं पंप निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए महापौर डॉक्टर एक सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में कानून व्यवस्था, अच्छे स्वास्थय के लिए साफ-सफाई व लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना भी है। नगर निगम सरकार के इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए अनेक वार्डो में नये पंप स्थापित कर रहा है। ताकि लोगों को निर्बाध गति के साथ शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। उसी श्रृंखला में आज वार्ड 52 व वार्ड 53 में नये पंप स्थापित करने का शुभारंभ किया गया है।
इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पार्षद नीरज शर्मा, पार्षद मनोज प्रजापति, पूर्व पार्षद मनोज जैन व मानसिंह जैन के अलावा कई व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
इसके अलावा महापौर अजय कुमार ने वार्ड 29 में विकसित कराये जा रहे तुलसी वन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। महापौर ने वहां उपस्थित संत समाज व विद्वत समाज से मार्ग दर्शन लिया। उन्होंने कहा कि यह स्थल महानगर में अपने तरह का एक अलग आकर्षण का केंद्र होगा।
इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद दीपक रहेजा, साहिल बाबा जी, पंडित अनिल कोदण्ड,प अरुण महाराज, मेजर एस के सूरी व सुरेंद्र सिंह समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे,सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट