1 July 2025

*महानगर में खुला बावरा रेस्टोरेंट* एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी स्वादिष्ट व्यंजन : जाह्नवी*

*जनावेेश न्यूज

सहारनपुर ।छोटे बड़े सभी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए
सहारनपुर के दिल्ली रोड पर एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए “बावरा” रेस्टोरेंट का महापौर डा.अजय सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार ने मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर जन मानस को लोकार्पित किया।

दिल्ली रोड पर आयोजित लोकार्पण समारोह में रेस्टोरेंट स्वामी आदित्य मिड्ढा को शुभकामनाएं देते हुए महापौर ने रेस्टोरेंट की आकर्षक डेकोरेशन, इंटीरियर और बाहरी व्यवस्था की खुलकर तारीफ करते हुए इसे सहारनपुर वासियों के लिए एक सौगात बताया।आदित्य मिड्ढा ने बताया कि उनके  द्वारा ‘बावरा’ होटल एवं रेस्टोरेंट खोलने का मुख्य उद्देश्य लोगों को उच्च गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ व व्यंजन उपलब्ध कराना है। जन मानस की सुविधा व स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए इसे डिजाइन कराया गया है ताकि एक ही प्लेटफार्म पर जनमानस सभी सुविधाओं का लाभ उठा सके। ब्रांडिंग मार्केटिंग प्रमुख जाह्नवी खटाना ने बताया कि बावरा रेस्टोरेंट में विशेष रूप से तैयार किए गए कॉकटेल व मशहूर शेफ द्वारा तैयार किए गए विशेष व्यंजन स्वाद का ऐसा अनुभव कराएंगे जिसे आप भूल नहीं पाएंगे

इस दौरान मुख्य रूप से कृष्ण लाल मिड्ढा, एडवोकेट रवींद्र सिंघल,कर्नल संजय मिड्ढा, पूर्व मेयर संजीव वालिया, खैराती लाल अरोड़ा, आशीष सिंघल, शीतल टण्डन, सचिन तनेजा, गगन ठकराल, कृष्ण ठकराल, गौरव अरोड़ा, देव तनेजा, सचिन सिंघल, पर्व ग्रोवर, सृजन सेठी, जानहवी खटाना, एकता मिडढा, मीता मिडढा, कंचन ठकराल, पार्थ अनेजा, मल्लिका ठकराल, महेन्द्र तनेजा, कुलदीप धमीजा, शाहनवाज खान, के.एल.दावडा, सारांश गुम्बर, अशोक छाबड़ा, राकेश जेन, लविश पोपली, विशाल अरोडा, सुधीर मिगलानी, सुधीर पंवार, राजपाल सिंह समेत नगर के अनेक गणमान्य व्यापारी व उद्यमी मौजूद रहे,सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट

You may have missed