12 June 2025

भजन-कीर्तन, छप्पन भोग व भंडारा आयोजित, मानव सेवा सर्वोपरि : दरबार भाई

सहारनपुर।संत आशारामजी बापू का 88वां अवतरण दिवसअवतरण दिवस श्री योग वेदांत सेवा समिति साधकों द्वारा “विश्व सेवा सत्संग दिवस” के रूप में मनाते हुए भजन-कीर्तन, दीप प्रज्वलन, और छप्पन भोग अर्पित कर धार्मिकता के माध्यम से मानवता की सेवा का संदेश दिया गया।
सहारनपुर आश्रम में दरबार भाई के निर्देशन में साधकों ने “अवतरण दिवस समारोह का शुभारंभ एक सप्ताह पहले शीतल मीठे जल के पियाऊ व गरीबों को अन्न-वस्त्र वितरण किया।
अवतरण दिवस को विश्व सेवा सत्संग दिवस के रूप में मनाते हुए साधकों ने भजन कीर्तन छप्पन भोग अर्पित कर समाज को धार्मिकता के माध्यम से मानवता की सेवा का संदेश दिया। पूजन अध्यक्ष कामेश्वर कपूर के परिवार द्वारा किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से कैराना लोकसभा प्रत्याशी श्रीपाल सिंह राणा, ज्ञान ईशा पुजानी, सुंदर पाल पुंडीर, मोलहड सिंह कांबोज, सुशील धीमान, अनिल अरोरा, भूप सिंह, दिनेश, मोती लाल मधोक, वेदांत समिति महिला मंडल की दीपा वत्ता, श्रीमती पूनम गगनेजा, सुशील शर्मा, राजेश्वर सैनी, धनुराम, वीना ईश पुजानी, उर्मिला कालरा, शशि, पायल रहेजा, निखिल समेत सैकड़ो साधक उपस्थित रहे, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट

You may have missed