1 July 2025

सीआईएस की बागडोर फिर रविंद्र मिगलानी को संस्था के मान सम्मान से कोई समझौता नहीं : मिगलानी संस्था ने राष्ट्रपति से की प्रधानमंत्री भारत रत्न दिए जाने की मांग

सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के कोर ग्रुप की बैठक में सर्वसम्मति से रविंद्र मिगलानी को एक बार फिर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए कई अन्य पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण पद सौपते हुए कार्य कारिणी का विस्तार किया गया साथ ही सदस्यों ने चंदन तिलक लगाकर एक दूसरे को रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व संस्था पदाधिकारी ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर प्रधानमंत्री को भारत रत्न दिए जाने की पुरजोर मांग भी की।

सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित
बैठक का शुभारंभ की प्रार्थना एवं कोर ग्रुप के सदस्यों को पद गोपनीयता की शपथ दिलाकर किया। संरक्षक अमर गुप्ता ने वर्ष 2024-25 के अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर रविंद्र मिगलानी का नाम प्रस्तावित किया जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से करतल ध्वनि से पारित कर दिया ।अमित चौधरी ने मंच का संचालन करते हुए पिछले सत्र वर्ष 2023-24 के आय व्यय और गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने नयी टीम में चेयरमैन एच.एस. चड्ढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कपूर, महासचिव अमित चौधरी, अपर महासचिव घनश्याम माहेश्वरी, संयुक्त महासचिव रवि टंडन, कोषाध्यक्ष विजय वशिष्ठ, संयुक्त कोषाध्यक्ष गौरव जैन एवं कोऑर्डिनेटर संजय गुप्ता को नियुक्त करते हुए माल्यार्पण कर भव्य अभिनंदन किया और संस्था हित में निरंतर कार्य करने करने की जिम्मेदारी सौंपी।बैठक के अंत में सदस्यों ने एक दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी । इससे पूर्व जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी को भारत रत्न दिए जाने की पुरजोर मांग की।
इस दौरान मुख्य रूप से सुभाष मिगलानी,बलजीत सिंह चावला, रविंद्र कालड़ा,सुनील कुमार अरोड़ा, मनोज जैन, विपिन गर्ग , सुनील सूरी, पंकज मित्तल,संजय अरोड़ा,राजीव ठाकुर,अमित गोयल, राजेश गुप्ता, एमपी सिंह भोपाराय, अंकुर सिंघल, नितिन जैन, हेमंत जोशी समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट

You may have missed