सोनू निगम के गीतों से समन्वय-2024 बना यादगार ……..मैं वापस आऊंगा एक दिन आऊंगा।”
                सहारनपुर। ….संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं घर कब आओगे व बिजुरिया बिजुरिया लगे ना नजरिया जैसे अनगिनत मशहूर गीतों को आवाज देने वाले मशहूर पार्श्वगायक सोनू निगम ने चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की तीसरी वर्षगांठ “समन्वय-2024” को अपनी चुनिंदा शानदार प्रस्तुतियों से नई केवल यादगार बना दिया बल्कि समसामयिक परिवेश के गीतों की धुनों पर श्रोताओं को देर रात तक नाचे पर विवश कर दिया।
सहारनपुर के अंबाला रोड पर जूरी स्वास्तिक में आयोजित “समन्वय-2024” का उद्घाटन औद्योगिक राज्य मंत्री जसवंत सैनी महापौर डॉक्टर ए के सिंह ,संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी व अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर व आस्था शर्मा ने सरस्वती वंदना के साथ किया। पार्श्व गायक सोनू निगम ने “हर समंदर एक कतरा से मंच पर प्रदार्पण किया और युवा वर्ग की नब्ज को पहचानते हुए अपने समय के गीतों को वर्तमान पाश्चात्य संगीत की शैली में कुछ यूं प्रस्तुत किया कि दर्शक उनके सुर में सुर मिलाकर नाचने लगे। “ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में, हस मत पगली प्यार हो जाएगा. अब मुझे रात दिन तेरा ही ख्याल है. दीवाना मैं तेरा दीवाना. जैसे गीतों पर युवाओं के साथ साथ संस्था के सदस्य व अतिथिगण भी नाचने को विवश हो गए।
श्रोताओं की फरमाइश पर सहारनपुर के मशहूर गीतकार अजय झींगरण के गीत “बिजुरिया बिजुरिया!, तुझे लागे ना नजरिया” से सोनू निगम ने युवा गीतकार के फिल्म इंडस्ट्री में दिए योगदान की याद किया इसके बाद उन्होंने ‘पैरोडी’ गीतों की ऐसी झड़ी लगाई हर कोई झुमता नजर आया। कार्यक्रम का समापन बॉर्डर फिल्म के मशहूर देश भक्ति गीत “….संदेशे आते हैं संदेशे जाते हैं घर कब आओगे मैं वापस आऊंगा….l” के साथ हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सीआईएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी आयोजन के सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और सहारनपुर के लिए एक यादगार शाम बताया जिसे सहारनपुरवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।
औद्योगिक राज्य मंत्री ने इस दौरान कहा कि सीआईएस लगातार उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नगर विधायक राजीव गुंबर, मेयर डॉक्टर अजय सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम,आईजी सीआरपीएफ उत्तराखंड भानु प्रताप सिंह व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सीआईएस टीम को बधाई दी। सभी अतिथियों का संस्था ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सीआईएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी,चैयरमैन एच.एस. चड्ढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कपूर, महासचिव अमित चौधरी, कोषाध्यक्ष रवि टंडन एवं कोऑर्डिनेटर संजय गुप्ता ने सफल आयोजन गर्वनिंग बॉडी सदस्यों समेत मुख्य प्रायोजक कॉसमॉस ग्रीन एवम प्रयोजक धारा मसाले, विहान मोटर, ओरिना, स्कॉच एंड सोडा देहरादून, डीसीबी बैंक, सहारनपुर चैरिटेबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट, डीएबलो व अन्य सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और सहारनपुर के लिए इसे एक यादगार शाम बताया जिसे सहारनपुरवासी लंबे समय तक याद रखेंगें। संचालन संदीप शर्मा द्वारा किया गया तो आर्यन मनोचा एवं अमीषा भाटिया ने भी प्रस्तुतिया दी।
इस दौरान सुशील गाबा, शैलेश सक्सेना , गौरव जैन, सुनील अरोड़ा, राजेश अरोड़ा,मयंक अग्रवाल, संजय अरोड़ा, सुनील सूरी, समाजसेवी विश्वजीत पुंडीर, शीतल टंडन, जावेद साबरी, राजेश जैन , परविंदर सिंह, कुलदीप धमीजा, महेंद्र तनेजा, डॉक्टर राहुल सिंह, डॉक्टर प्रवीण शर्मा, डॉक्टर मोहन पांडे, संदीप गुप्ता और एस.एम. पिल्लई समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट