भाजपा महिला मोर्चा का “स्मार्ट सिटी प्रबुद्ध सम्मेलन” आयोजित तीन दर्जन से अधिकमहिलाएं सम्मानित, सशक्त बनने का आह्वान

सहारनपुर।भारतीय जनता पार्टी “महानगर स्मार्ट सिटी प्रबुद्ध महिला सम्मेलन” में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली तीन दर्जन से अधिक महिलाओं को सम्मानित कर सशक्त बनने का आह्वान किया गया।
सहारनपुर के जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर नीलू राना एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमा गुप्ता द्वारा समस्त अतिथियों का विशाल माला से भव्य अभिनंदन किया गया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने पार्टी द्वारा लिए गए निर्णयों व योजनाओं से अवगत करातें हुए अतिथियों का अभिनंदन किया । प्रबुद्ध महिला सम्मेलन सम्मान समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में सहारनपुर की छ: महिला चिकित्सकों , 8 प्रशासनिक महिला अधिकारियों ,खेल के क्षेत्र में 4 महिला खिलाड़ियों ,न्यायिक क्षेत्र की दो महिला अधिवक्ताओं ,उद्यम के क्षेत्र में चार महिला उद्यमियों, सामाजिक क्षेत्र की चार वरिष्ठ समाजसेवी महिलाओं,चार धार्मिक महिलाओं सहित शैक्षिक क्षेत्र में चार महिला प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर नीलू राणा ने अतिथियों का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया ।कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय विद्यार्थी महानगर अध्यक्ष श्रीमती निधि राणा के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी,शैफ़ाली गुप्ता अनुभा सिंघल,दीप्ति जौहरी,विनीता चौहान ,वर्षा चोपड़ा रेखा रोहिला कंचन धवन पूनम पुंडीर ,आदेश सिसोदिया,शोभा चौधरी सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट