1 July 2025

डेढ़ करोड़ के लिंक रोड व तालाब सौंदर्यीकरण का शुभारंभ लिंक रोड से यातायात का दबाव होगा कम: डॉ ए. के. सिंह

सहारनपुर। यातायात का दबाव कम करने के उद्देश्य से महापौर डॉक्टर ए के सिंह ने अंबाला रोड़ से मानकमऊ को जोड़ने वाली लिंक रोड व निकट स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण का नारियल तोड़कर विधिवत शुभारंभ किया।सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित लिंक रोड (डबनी वाला कब्रिस्तान के बराबर से मानकमऊ राजबाहे की पटरी तक)व तालाब के सौंदर्यीकरण पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस अवसर पर महापौर डाॅ. अजय कुमार ने कहा कि इस लिंक रोड के निर्माण से यातायात का दबाव कम होगा और इस मार्ग पर चल रहे औद्योगिक प्रतिष्ठानों को भी सुविधा मिलेगी। नगर निगम का प्रयास है कि निगम क्षेत्र में जो भी औद्योगिक क्षेत्र है उन तक जाने वाले मार्गाें पर कोई असुविधा न हो। राष्ट्रीय विकास में औद्योगिक प्रतिष्ठान रीढ़ की हड्डी होते हैं और उसमें उनका काफी योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि पास ही स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण और लिंक रोड के निर्माण से शहर के विकास को गति मिलेगी। निगम के निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि तालाब के सौंदर्यीकरण पर एक करोड़ 45 लाख रुपये व्यय होगा।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना व सचिव अशोक छाबड़ा ने महापौर का आभार जताते हुए कहा कि एसोसियेशन की ओर से निगम को लिंक रोड के निर्माण और तालाब के सौंदर्यीकरण का सुझाव दिया गया था, जिसे महापौर डाॅ. अजय कुमार ने गंभीरता से लेते हुए दोनों कार्यो को शुरु कराने के अभियान का श्रीगणेश किया है।
इस दौरान पार्षद संजय सैनी, सुनील पंवार, राजू सिंह व वीरेन्द्र उपाध्याय तथा इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसियेशन के आर के धवन, ऋषभ अग्रवाल, गौरव चोपड़ा, हरजीत सिंह, अनुज जैन, वीरेन्द्र अवस्थी, हर्ष खन्ना, पुनीत डंग, आदित्य अवस्थी के अलावा रविन्द्र सैनी, राजेंद्र गुंबर, कमल वालिया, गुलशन, पारस व अरुण लोधी समेत ने अनेक गणमान्य व्यक्ति प्रसिद्ध रहे, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट

You may have missed