1 July 2025

क्रिसमस कार्निवल में महिलाओं उत्पादों की धूम केक व रस पीस भी खूब भाए दर्शकों को

जनावेश न्यूज़
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित द्वितीय क्रिसमस कार्निवल में महिला उद्योगियों ने अपने उत्पाद ही प्रदर्शित नहीं किए बल्कि यह भी संदेश दिया कि वह किसी भी प्रकार से पुरुषों से कम नहीं है, प्रदर्शनी में 99 फ़ीसदी स्टॉल महिलाओं द्वारा लगाए गए।

सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में आयोजित द्वितीय महिला उधमी प्रदर्शनी का शुभारंभ एसपी सिटी अभिमन्यू मांगलिक, आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी एवं आईआईए चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना एवं आईआईए महिला उधमी श्रुति लूथरा द्वारा संयुक्त से रिबन काटकर व प्रदर्शनी का अवलोकन कर किया। प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा निर्मित ज्वैलरी, लेडीज रेडीमेड गारमेंटस, चाकलेट व केक, मिट्टी के बर्तन, होम डेकोरेट, कला व शिल्प, जीवन आकार फोटो बूथ, बच्चों के मनोरंजन के लिए जगलर व मिक्की माउस, सबसें बड़ा क्रिसमस ट्री, आयुर्वेदिक उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स, असम की साड़ी व बरेली के सूट आदि के लगभग 50 स्टाॅल लगाए गए।
इस दौरान आईआईए कोषाध्यक्ष अनुज कुमार जैन, विशेष आमंत्रित सदस्य आर०के०धवन, अशोक गाँधी, मंडलीय सचिव गौरव चोपड़ा जी, सुरेंद्र मोहन कालड़ा जी, पुनीत डंग, अमित अरोड़ा, मनोज जैन, विमल परौथी, सुनील अरोड़ा, गौरांग अरोड़ा, डी० के० बंसल, मुकेश डंग, शिवांगी खन्ना, शेफाली तनेजा, शरद भार्गव, डॉ पंकज खन्ना, गगनदीप समीर सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहें, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट

You may have missed