महापौर ने किया सुंदर विहार की सड़क का शुभारंभ योगी शासन में प्रदेश के साथ सहारनपुर की सूरत भी बदली : डॉ अजय

जनावेश न्यूज
सहारनपुर। वार्ड 48 के सुंदर विहार में महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने सीसी सड़क व नाली निर्माण का शुभारंभ कर क्षेत्र के लोगों को सुनियोजित विकास की सौगात दी, इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम, महापौर और क्षेत्रीय पार्षद दिग्विजय चौहान का आभार जताया।
सहारनपुर के वार्ड 48 सुंदर विहार के एक हिस्से में सड़क निर्माण की मांग क्षेत्र के लोग काफी दिनों से कर रहे थे। जिसे महापौर डॉ. अजय कुमार ने वेद मंत्रोच्चारण के बीच निर्माणाधीन सड़क पर पर गेन्ती मारकर सड़क व नाली निर्माण का शुभारंभ किया। महापौर अजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हम सबको आभार व्यक्त करना चाहिए उनके नेतृत्व में प्रदेश के शहरी विकास मंत्रालय के सहयोग से नगर निगम शहर के विकास और उसके सौंदर्यीकरण के लिए तेजी से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास की दृष्टि से प्रदेश सरकार ने नये आयाम स्थापित किये है। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में सहारनपुर शहर और प्रदेश की सूरत बदली है।
क्षेत्रीय लोगों ने सड़क निर्माण के शुभारंभ पर नगर निगम, महापौर अजय कुमार व पार्षद दिग्विजय चौहान का आभार व्यक्त करते हुए जोरदार स्वागत किया और महापौर को फूल मालाओं से लाद दिया। महापौर का स्वागत करने वालों में ठाकुर बलबीर सिंह नवीन लांबा, सतीश राणा, रोहित रोहिला, सुभाष सैनी, प्रेम गुप्ता, शिवम गुप्ता के अलावा भाजपा के क्षेत्रीय सह संयोजक अमित गर्ग आदि शामिल रहे सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट