1 July 2025

“तीन दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2024-25 संपन” “डी ए वी रसूलपुर ने जीती चैंपियनशिप, मेरठ द्वितीय”

सहारनपुर । भारत सरकार खेल मंत्रालय के तत्वाधान में सहारनपुर के”एसआर डी ए वी पब्लिक स्कूल सोनिया विहार व रसूलपुर में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स-2024 में 10 विद्यालयों की टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर अपने-अपने वर्गों में पुरस्कार जीते जबकि सर्वाधिक अंंक हासिल कर डी एवी रसूलपुर चैंपियन बना, मेरठ उपविजेता और मुजफ्फरनगर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
सहारनपुर के अम्बेडकर स्टेडियम में आरंभ हुएएथलेटिक्स मुकाबलें में सोनिया विहार के
19 वर्षीय सागर केरिया ने200 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में परमजीत सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया बालिका वर्ग के 19 वर्षीय शाटपुट में साक्षी सिंघल और बालक वर्ग में प्रियांशु ने स्वर्ण व डिस्कस थ्रो में
साक्षी सिंघल ने रजत पदक झटका।बालिका वर्ग की 17 वर्षीय 400 मीटर दौड़ में डी ए वी सोनिया विहार ने रजत पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता की चैंपियनशिप उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक अंक हासिल कर डी ए वी रसूलपुर ने कब्जाई और मेरठ को द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा तीसरे स्थान पर मुजफ्फरनगर की टीम रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों को डी ए वी सोनिया विहार की प्रधानाचार्य मीनाक्षी लांबा और डी ए वी रसूलपुर के प्रधानाचार्य जगदीश सिंह ने ट्रॉफी चैंपियनशिप प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जीतना महत्वपूर्ण नहीं बल्कि भागीदारी करना महत्वपूर्ण है, खेल से शरीर का संपूर्ण विकास होता है। प्रतियोगिता में बागपत, हापुड, पिलखुआ, रसूलपुर, मेरठ, गंगोह रामपुर, डी ए वी सोनिया विहार, मंसूरपुर और मुजफ्फरनगर के टीमों ने भागीदारी कर उत्कृष्ट
खेल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट

You may have missed