4 November 2025

CM धामी पहुंचे दिल्ली, आज कर सकते हैं केंद्रीय मंत्रियों से भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए। वह बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनाने के लिए गठित समिति के सदस्य भी उनसे दिल्ली में भेंट कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार शाम हल्द्वानी से सीधा नई दिल्ली पहुंचे। उनका बुधवार को कई केंद्रीय मंत्रियों से भेंट का कार्यक्रम है। इस दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष प्रदेश से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति के सदस्य भी मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं। इस समिति का कार्यकाल इसी 26 जनवरी को समाप्त हो रहा है। समिति अपनी रिपोर्ट लगभग तैयार कर चुकी है और जल्द ही यह प्रदेश सरकार को सौंपी जानी है। माना जा रहा है कि इस विषय पर भी मुख्यमंत्री की समिति के सदस्यों से चर्चा हो सकती है।

You may have missed