4 November 2025

सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का नववर्ष-2024 “……लांघ रहे हैं लक्ष्मण रेखा, सत्तासुख हथियाने को” । “……..कोरे कागज पर दो ही अक्षर लिखे थे

सहारनपुर। देश की जानी-मानी कवित्री कवित्री डॉ अनामिका अंबर जैन ने अपने चिर परिचित अंदाज में धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और आपसी संबंधों पर तीखें व्यंग कर श्रोताओं का न केवल देर रात तक मनोरंजन किया बल्कि देश और समाज को दिशा भी प्रदान की, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जूनियर जसपाल भट्टी ने भी हास्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को लंबे समय तक जोड़े रखा ।
सहारनपुर की औद्योगिक संस्था “सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन” के ‘नव वर्ष 2024’ का शुभारंभ दिल्ली रोड स्थित एक बैंकट हॉल में राष्ट्रगान के साथ हुआ। हास्य कलाकार जूनियर जसपाल भट्टी ने अनुठें अंदाज में हास्य प्रस्तुतियो से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया तो वीर रस के प्रमुख रचनाकार उद्यमी शिवकुमार गौड ने देश के राजनेताओं को झकझोरते हुए पढा –
नेता लांघ रहे हैं लक्ष्मण रेखा, सत्तासुख हथियाने को ।
कौरवों को भी शर्मिंदा कर रहे ये, राजकाज हथियाने मे।।
अब ना लहराए पाक के झंडे, न जहरीली भाषा हो।
एवार्ड वापसी और अफजल गैंग का भी ना तमाशा हो।।
समझा दो उसे मवेशी को, जो बेकार जयकारा करता है।
इस देश में ठाकुर बिना हाथ भी, गब्बर को मारा करता है।।
देश की जाने-माने देश की जानी-मानी कवित्री डॉक्टर अनामिका अंबर ने डॉक्टर अनामिका अंबर ने अपने विशिष्ट अंदाज में धर्म, समाज राजनीति व पारिवारिक ताने-बाने पर खुलकर पढा –
दिल में जगह नहीं थी बिल्कुल, हर धड़कन पर लिखे थे।
मन के कोरे कागज पर दो ही अक्षर लिखे थे।।
रावण से कैसे उठ जाता, महादेव का धनुष भला।
अगर सिया के भाग्य में अंबर , केवल रघुवर लिखे थे।।
सत्ता की अभिलाषा में, जिन्ना भारत तोड़ गए। गंगा जमनी तहजीब छोड़ गए।।
मेरे अंदाज को अलग अंदाज दे देना, चली आऊंगी मैं आवाज दे देना। हिम्मत के धागे टूटे तो, उसके पास चले जाना।
दोस्त हौसलों के दर्जी हैं, मुफ्त में रफू कर देते हैं।।
डॉ अनामिका अंबर ने देर रात तक श्रोताओं को अपनी मधुर आवाज से बांधे रखा साथ ही समाज व राजनेताओं को सीख भी थी।
डॉ अनामिका अंबर ने कार्यक्रम का लकी ड्रा इंडियन हर्ब्स के पंकज कपूर व अशोक धीमान एवं बेस्ट ड्रेस एवार्ड शिवांग गौड,रमन मक्कड़, पंकज गुप्ता एवं गरिमा मल्होत्रा को प्रदान किया।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला उद्योग केंद्र की संयुक्त निदेशक श्रीमती अंजू रानी, सहारनपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार गौड, महामंत्री उदित अरोड़ा, कोषाध्यक्ष परम बत्रा, संरक्षक दिनेश सेठी, लघु उद्योग भारतीय अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ,सीआईएसअध्यक्ष रविंद्र मिगलानी, संजय मल्होत्रा, अमर गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सरदार दलजीत सिंह कोचर, शरद भार्गव, सुमन राजपूत, प्रशांत कपिल, सोम गोयल, देवेंद्र बंसल, मुकेश शर्मा दीपक बंसल, डॉक्टर ए के जैन समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे,सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट

You may have missed