4 November 2025

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की त्रैमासिक बैठक, 31 महिलाएं पुरस्कृत अशोक सैनी समेत कई पदाधिकारियों की घोषणा

सहारनपुर। सावित्रीबाई फुले की जयंती पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज उत्तर प्रदेश इकाई की त्रैमासिक बैठक आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित किया गया साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र भी सौंपें गए।
गए।
सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज उत्तर प्रदेश इकाई की प्रथम बैठक में उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नरेश सैनी , महिला प्रदेश अध्यक्ष रोमा सैनी, राष्ट्रीय कल्याण सचिव तेजपाल सैनी ने संयुक्त रूप से बाबा ज्योतिबा फुले सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया वक्ताओ ने आपसी मतभेद भूलाकर समाज को एक नई दिशा देने का आह्वान किया और भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस 3 जनवरी को महिला शिक्षिका दिवस घोषित करने की मांग की ।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सपना सैनी, ओम्प्लेस सैनी, सोनिया सैनी, शालू सैनी, संगीता सैनी, रविता सैनी, सुनीता सैनी, प्राची सैनी, पल्लवी सैनी, प्रियंका सैनी , रीना सैनी समेत 31 महिलाओं को सम्मानित किया गया। वंदना सैनी, कार्यक्रम की अद्यक्षता प्रदेश अध्य्क्ष ओमपाल सैनी ने की। कार्यक्रम का संचालन खेमचन्द सैनी ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सैनी समेत अनेक अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौपे गए ।
बैठक में मुख्य रूप से महिला जिला अध्यक्ष सुनीता सैनी, सचिव कौशल सैनी, उत्तराखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष संदीप सैनी,विक्रम सिंह एडवोकेट सैनी, गोपीचंद सैनी खेमचंद सैनी, अजय सैनी समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट

You may have missed